UPTET 2026 New Notice: UPTET 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 24 मार्च 2026 को नया संशोधन जारी किया है, जिसमें पहले जारी किए गए नियमों में बदलाव किया गया है। बता दें कि यह बदलाव 20 मार्च वाले विज्ञापन के बाद अभ्यर्थियों से मिली आपत्तियों के आधार पर किया गया है, जिससे अब ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिलने वाला है और नियम पहले से ज्यादा साफ हो गए हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के बाद सेवारत प्रायमरी टीचर्स और डीएलएड में प्रवेश लेने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत मिल गई है।
अब सेवारत शिक्षक भी दे सकेंगे TET परीक्षा
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब जो अभ्यर्थी पहले से सहायक अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं, वे भी UPTET 2026 की परीक्षा दे सकेंगे। बता दें कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि ऐसे शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहले इसको लेकर कन्फ्यूजन था, लेकिन अब आयोग ने साफ कर दिया है कि सेवारत शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उनके लिए एक और मौका खुल गया है। बता दे जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सीपीएड बीपीएड जैसे प्रशिक्षण कोर्स से शिक्षक बनने वाले हजारों शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा से बाहर हो गए थे अब ऐसे सभी शिक्षकों को TET देने का मौका मिल गया है।
TTC कोर्स वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका
वहीं दूसरा बड़ा बदलाव TTC कोर्स कर रहे छात्रों के लिए किया गया है। पहले केवल वही छात्र फॉर्म भर सकते थे जो अंतिम वर्ष में थे, लेकिन अब नियम बदल दिया गया है। अब जो छात्र TTC कोर्स में एडमिशन ले चुके हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी UPTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट और NCTE के निर्देशों के आधार पर किया गया है, जिससे अब पहले से ज्यादा छात्रों को इस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा और आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है।
पात्रता के नियम में शब्द बदलकर किया गया बदलाव
आयोग ने पात्रता से जुड़े नियमों में भी छोटा लेकिन जरूरी बदलाव किया है। पहले विज्ञापन में “अंतिम वर्ष में शामिल” शब्द लिखा हुआ था, जिसे अब बदलकर “प्रवेश/अध्ययनरत” कर दिया गया है। यानी अब सिर्फ फाइनल ईयर वाले ही नहीं, बल्कि जो छात्र कोर्स में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इस बदलाव से साफ है कि आयोग ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को मौका देना चाहता है और नियमों को आसान बना रहा है ताकि किसी को भी कन्फ्यूजन न हो।
एक जरूरी नोट को पूरी तरह हटा दिया गया
इसके अलावा आयोग ने विज्ञापन के एक हिस्से को भी हटा दिया है। बता दें कि बिंदु 6.3 के तहत जो एक नोट दिया गया था, उसके एक भाग को पूरी तरह से हटा दिया गया है। हालांकि इसका पूरा विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे नियम और आसान होंगे और छात्रों को समझने में दिक्कत नहीं होगी। इससे आवेदन प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा साफ और सीधी हो जाएगी, जिससे गलतियों की संभावना कम होगी।
आवेदन से पहले नया नोटिस जरूर पढ़ें
आयोग ने साफ कहा है कि सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नया संशोधित नोटिस जरूर पढ़ लें। वहीं आगे की पूरी प्रक्रिया अब इन्हीं नए नियमों के आधार पर होगी, इसलिए पुरानी जानकारी के आधार पर फॉर्म भरना सही नहीं होगा। ऐसे में अगर आप UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है और सही जानकारी के साथ आवेदन करना ही सबसे बेहतर रहेगा।
Official Notification PDF देखने के लिए व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें – Click Here


