BSEB Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: यहां चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहां

By
On:
Follow Us

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 23 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार भी बोर्ड ने समय से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।

आज कितने बजे आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा। बता दें बोर्ड पहले टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा, उसके बाद पासिंग पर्सेंटेज बताया जाएगा और फिर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले अपनी डिटेल्स तैयार रखें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

कब जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

वहीं अगर 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट की बात करें तो उम्मीद है कि 27 से 28 मार्च के बीच इसे जारी किया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष पहले ही बता चुके हैं कि इंटर के बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया खत्म होते ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे और कुल पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा था। बोर्ड लगातार कई सालों से देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर रहा है और 2019 से 2025 तक यह रिकॉर्ड बना हुआ है। इस बार भी मार्च में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों को जल्दी अगली कक्षा की तैयारी का मौका मिल सके।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

बिहार बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं तो उसे कंपार्टमेंट में रखा जाता है, जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33% से कम अंक आने पर छात्र फेल माना जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट एक से दो हफ्ते के अंदर स्कूल से मिल जाती है।

रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और रोल कोड या जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • सभी विषयों के अंक ध्यान से चेक करें और सही जानकारी देखें
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें

SMS से भी ऐसे देखें रिजल्ट

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स को खोलें
  • BIHAR12 टाइप करें बड़े अक्षरों में
  • अब इसे 56263 नंबर पर भेज दें
  • कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा
  • यह तरीका वेबसाइट स्लो होने पर काफी काम आता है

डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट