KVS Contract Teacher News: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने Samvida Sathi Portal पर 2026 के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में संविदा आधार पर शिक्षक और अन्य स्टाफ रखे जाएंगे। जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित विद्यालय की पोस्ट डिटेल जरूर देख लें। ऐसे सभी उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालयों में संविदा के तौर पर शिक्षक बनना चाहते हैं उन सभी के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।
पोर्टल की खास बात क्या है
बता दें कि इस पोर्टल की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार देशभर के अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में निकली पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी हर विद्यालय के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं यह भी ध्यान रखें कि सिर्फ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से नौकरी की कोई गारंटी नहीं होती। PGT, TGT, PRT, Computer Instructor, Counselor, Special Educator और Sports Coach जैसे पदों के लिए आवेदन इसी पोर्टल के जरिए होगा।
केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी पोर्टल रजिस्ट्रेशन
उम्र और शैक्षणिक योग्यता
इस पोर्टल पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी। PGT के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है और साथ में B.Ed होना भी अनिवार्य है। TGT पोस्ट के लिए स्नातक में 50% अंक के साथ B.Ed और CTET लेवल-2 पास होना जरूरी है। PRT के लिए 12वीं में 50% अंक के साथ D.El.Ed और CTET लेवल-1 होना चाहिए। Computer Instructor के पद के लिए B.Tech, BCA, MCA, PGDCA या कंप्यूटर साइंस में समकक्ष डिग्री मान्य होगी।
चयन कैसे होगा
इस पोर्टल के जरिए होने वाली नियुक्ति में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल चयन की पूरी प्रक्रिया संबंधित विद्यालय के स्तर पर होती है इसलिए जिस KV में आवेदन कर रहे हैं उसकी डिटेल पहले ध्यान से पढ़ लें।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक करें और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
- “Agree” करके आगे बढ़ें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बेसिक जानकारी भरें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें।
- शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जांचने के बाद Submit करें और प्रिंट या PDF सेव कर लें।
जरूरी लिंक
| काम | लिंक |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।


