यूपीटीईटी परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव, पहली वार प्रमाण पत्र का नियम भी बदला UPTET 2026 Latest Update

By
On:
Follow Us

UPTET 2026 Latest Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET में इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लंबे समय से जिस बदलाव की चर्चा थी वह अब साफ तौर पर सामने आ गया है। सबसे बड़ा अपडेट यही है कि अब UPTET का सर्टिफिकेट पहली बार डिजिटल रूप में DigiLocker पर जारी किया जाएगा, जिससे छात्रों को फिजिकल कॉपी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं रहेगी। पहले जहां सर्टिफिकेट लेने में समय लगता था वहीं अब पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो गया है और इसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा। इस बदलाव को लेकर आयोग की तैयारी पहले से चल रही थी और अब इसे लागू कर दिया गया है।

आजीवन मान्य होगा UPTET सर्टिफिकेट बदलाव नहीं होगा

आयोग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि UPTET सर्टिफिकेट अब रिजल्ट जारी होने की तारीख से आजीवन मान्य रहेगा, यानी एक बार पास करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इसके साथ एक जरूरी बात भी सामने आई है कि सर्टिफिकेट में दर्ज जानकारी में बाद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, इसमें फोटो और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी स्थायी रहेगी। इसी वजह से छात्रों को फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी रखने को कहा गया है, क्योंकि एक छोटी गलती भी आगे परेशानी बन सकती है।

UPTET 2026 नोटिस जारी रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू

UPTET 2026 को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है और इसके साथ ही पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है, इस बार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू होगा, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए किया जाता है, जिसमें कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के लिए अलग-अलग पेपर होते हैं। इस बार भी परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड में ही होगी और OMR शीट के जरिए पेपर कराया जाएगा।

UPTET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

UPTET 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है और सभी तारीखें पहले से तय कर दी गई हैं।

• रजिस्ट्रेशन शुरू: 27 मार्च 2026
• आखिरी तारीख: 26 अप्रैल 2026
• फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 26 अप्रैल 2026
• फॉर्म में बदलाव की तारीख: 1 मई 2026
• एग्जाम सिटी जारी: 22 जून 2026
• एडमिट कार्ड: 30 जून 2026
• परीक्षा: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

परीक्षा पैटर्न और पेपर की जानकारी

UPTET में दोनों लेवल के लिए 150-150 सवाल पूछे जाते हैं, हर सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होता है और सभी सवाल हल करना जरूरी होता है। पेपर में पांच विषय शामिल होते हैं, जिनमें बाल विकास, भाषा, गणित और अन्य विषय आते हैं। हर विषय से बराबर सवाल पूछे जाते हैं जिससे कुल मिलाकर पेपर बैलेंस रहता है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए छात्र सभी सवाल अटेम्प्ट कर सकते हैं।

क्वालिफाइंग मार्क्स और कैटेगरी अनुसार छूट

इस परीक्षा को पास करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग कटऑफ तय की गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यह कटऑफ पहले की तरह ही रखा गया है और इसमें इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहली बार ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को पासिंग मार्क्स में छूट दी गई है यह अभ्यर्थी अब उन पिछड़ा वर्ग अनुसूची जाति अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की तरह 82 नंबर पर पास माने जाएंगे।

आवेदन फीस का स्ट्रक्चर

UPTET 2026 के लिए आवेदन फीस का स्ट्रक्चर भी तय कर दिया गया है और अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग फीस रखी गई है।

• जनरल / OBC / EWS: ₹1000
• SC / ST: ₹500
• PwD: ₹300

कौन कर सकता है UPTET में आवेदन

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता भी तय की गई है और अलग-अलग लेवल के लिए अलग योग्यता मांगी गई है।

• D.El.Ed / BTC या समकक्ष कोर्स
• ग्रेजुएशन के साथ B.Ed
• B.El.Ed 4 वर्ष का कोर्स
• स्पेशल एजुकेशन से जुड़ी डिग्री

इसके साथ-साथ आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे ताकि फॉर्म भरने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

• पासपोर्ट साइज फोटो
• सिग्नेचर
• पहचान पत्र
• शैक्षिक प्रमाण से जुड़े दस्तावेज

आवेदन करने का प्रोसेस

UPTET 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसके लिए कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे।

• आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें
• लॉगिन करके फॉर्म भरें
• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
• फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें

बता दे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी आवेदन का लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।